ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का हुआ मुख्यमंत्री उदयीमान योजना में चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के छात्र- छात्राएं जो कॉलेज के क्रीडा प्रांगण में अभ्यास करने आते हैं जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल के खिलाड़ी प्रमुख रूप से चयनित हुए।

विद्यालय के खेल कोच प्रवीन रावत ने कहा कि इन चयनों का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत जी को जाता है जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के लिए खेलों के समान अवसर उपलब्ध कराए हैं और जहां भी आवश्यकता होती है खिलाड़ियों की मदद अवश्य करते हैं साथ ही खेल कोच प्रवीण रावत ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है वह कड़ी मेहनत में और लगन के साथ निरंतर परिश्रम करते रहते हैं इसीलिए उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है। इस वर्ष मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना जो कि विगत वर्ष प्रारंभ हुई थी. उसमें हमारे कीड़ा प्रांगण के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने (मोटर एबिलिटी) बैटरी टेस्ट तथा (कौशल प्रशिक्षण) स्किल टेस्ट के माध्यम से इस छात्रवृत्ति के लिए अपना स्थान बनाया ! जिसमें हर खिलाड़ी को चयन होने के उपरांत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को ₹1500 प्रति माह छात्रवृत्ति तथा 15 वर्ष से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी इस वर्ष हमारे ऋषिकेश क्षेत्र के जो खिलाड़ी अभ्यास करने हमारे पास आते हैं 15 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आप ऐसे ही ऋषिकेश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहे हम सभी आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ALSO READ:  UK :ढालवाला MIT में जुटे 29 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल का शानदार आयोजन

नाम हैं –
1. आकाश यादव(एथलेटिक्स)
2. अर्जुन त्यागी(एथलेटिक्स)
3. रचित कुमार (एथलेटिक्स)
4. स्नेहा साहनी (एथलेटिक्स)
5. आरुष मंडल (एथलेटिक्स)
6. अनवी पंवार (एथलेटिक्स)
7. अच्युतम उपाध्याय (एथलेटिक्स)
8. खुशी सैनी (एथलेटिक्स)
9. अभिषेक त्रिशूलिया (एथलेटिक्स)
10. प्रथम कुमार (एथलेटिक्स)
11. तानिया सिंह (वॉलीबॉल)
12. कविता साहनी (फुटबॉल)
13. काव्यांश रमोला (फुटबॉल)

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, व्यायाम शिक्षक विकास नेगी, रंजन अंथवाल ,आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English