ऋषिकेश : एसएसपी अर्पण यदुवंशी पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने रूद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप किया भेंट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • रेस्क्यू किये गये श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये की प्रार्थना

ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन पहुंचे एसएसपी अर्पण यदुवंशी, उनकी धर्मपत्नी एसपी रूद्रप्रयाग विशाखा यदुवंशी और झारखंड के श्रमिकों को लेने आये आईएएस, झारखंड भुवनेश्वर प्रताप सिंह ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में परमार्थ निकेतन गंगा आरती में किया सहभाग।रेस्क्यू किये गये श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करने के पश्चात उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सहभाग किया। सभी ने मिलकर श्रमिकों कि शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु माँ गंगा से प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि रेस्क्यू आपरेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने हम सभी का साहस और हौसला बनाये रखा।स्वामी  ने अधिकारियों को आशीर्वाद स्वरूप रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English