ऋषिकेश : दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक के खिलाफ तकनीकी शिक्षा मंत्री माननीय सुबोध उनियाल से मिले संस्थान के प्रवक्ता, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :श्यामपुर स्थित दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मिले प्रवक्ता. इस दौरान प्रवक्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रवक्ताओं की मांगे थी कि संस्थान के निदेशक डॉ प्रवीण कुमार को निलंबित किया जाए.

इनका आरोप है, निदेशक द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जाता है. इसलिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को समस्या से निजात दिलाने का मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आश्वाशन दिया गया..इससे पहले सभी सम्बंधित स्टाफ अनैतिक ब्यौवहार एवं मनमाने ढंग से सेवा समाप्ति के समबन्ध में एसडीएम के मार्फत तकनिकी शिक्षा मंत्री तक ज्ञापन भिजवा चुके थे. आज ब्यक्तिगत तौर पर मिले और गयपान सौंपा. इनका आरोपहै निदेशक डॉ प्रवीण कुमार दवाब डालते हैं कहीं से भी पांच पांच एडमिशन कराओ आप लोग, नहीं तो आपकी नौकरी जाएगी. स्टाफ ने सैलरी रोके जाने का भी आरोप लगाया है. कुछ स्टाफ जो हॉस्टल में रहते थे उनको बाहर निकालने का प्रयास किया गया. डायरेक्टर को जब इस मामले में पूछा गया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए. उल्टा गाली गलौच, अपशब्द कहकर अपमानित करने का स्टाफ ने लिखित तौर पर ज्ञापन में आरोप लगाया है. निदेशक का मामले में पक्ष जाने की कोशिश की गयी संस्थान के द्वारा दिए गए अपनी वेबसाइट पर जो नंबर है उस पर जब काल की तो फ़ोन उठा नहीं. इस अवसर पर, पूनम सकलानी, सुप्रीति उनियाल, श्रुति तिवारी, शिवानी भट्ट, प्रेम प्रकाश, साधना भट्ट, आरती फर्स्वाण,संतोष यादव, विनीत कुमार, राजेश भंडारी, और अंजलि शर्मा रहे मौजूद.

ALSO READ:  UK : कांडा कम्स्यार इलाके में राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय को माता बहनों ने दिया आशीर्वाद रक्षा सूत्र बाँध कर

Related Articles

हिन्दी English