ऋषिकेश :एम्स में सुरक्षाकर्मियों ने किया हंगामा सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद, प्रशासन ने अचानक दिए नोटिस को माना गलत, फिर कंपनी के कार्यकाल में की बृद्धि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स में सुरक्षा कार्य में तैनात मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मियों ने सेवा समाप्ति के नोटिस के बाद एकत्र होकर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा। जिस पर प्रशासन द्वारा उनकी मांग के मद्देनजर उनकी सेवा को विस्तार देने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि एम्स,ऋषिकेश द्वारा वर्तमान में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। जो कि प्रारंभ में दो वर्षों के लिए दिया गया था, उसके बाद दो वर्षों के लिए इसका एक्सटेंशन किया गया था। जिसकी समयावधि वर्तमान में पूर्ण होने जा रही है। भारत सरकार द्वारा सभी एम्स में डीजीआर (डायरेक्टर जनरल रिसेटेलमेंट) के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं प्रदाने करने का आदेश हुआ है। अतः संस्थान द्वारा खुली निविदा के माध्यम से डायरेक्टर जनरल रिसेटेलमेंट( डीजीआर) की उत्तराखंड में पैनल्ड एजेंसी उपनल को जनवरी- 2023 से सुरक्षा कर्मियों की सप्लाई का ऑर्डर दिया गया है, अतः वर्तमान कंपनी प्रिंसिपल सिक्योरिटी द्वारा अपनी सेवाओं को समाप्त किया जाना आवश्यक है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

संस्थान में मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी के माध्यम से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों द्वारा एकत्रित होकर अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी। ऐसे में एम्स प्रशासन ने माना कि इस तरह अचानक सेवा समाप्त किया जाना अनुचित है। अतः उन्हें कुछ समय दिया जाना चाहिए ताकि वह अन्यत्र कार्य की तलाश कर सकें। एम्स प्रशासन ने उनकी मांग मानते हुए वर्तमान सेवा प्रदाता कंपनी मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी के कार्यकाल में वृद्घि कर दी है । जिला व पुलिस प्रशसन के सहयोग से दोनों पक्षों में सहमति बनी तथा प्रकरण निस्तारित हुआ।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English