ऋषिकेश : पशुलोक बैराज से SDRF डीप डाइविंग टीम ने किया अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पशुलोक बैराज से SDRF ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. थाना लक्ष्मणझूला से डीप डाइविंग टीम प्रभारी निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण को सूचना मिली कि एक शव पशुलोक बैराज में दिखाई दे रहा है. इस सूचना पर एस डी आर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, डाइवर रमेश भट्ट व सुमित तोमर रोप के सहारे बैराज जलाशय में उतरे. शव बैराज के चैनल में फंसा हुआ था. जिसे काफी मशक्कत के बाद टीम द्वारा निकाला गया. सजवाण ने बताया अज्ञात शव किसी ब्यक्ति का है. शव काफी पुराना लगभग 20 से 25 दिन पुराना लग रहा है. जिसकी उम्र लगभग 50 से 60 होगी. शव को टीम द्वारा निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द किया गया है. शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों को अवगत करा दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम हेत एम्स ऋषिकेश भिजवा दिया गया है.

ALSO READ:  UK : छापा पड़ा...रामनगर में मेडिकल स्टोर, किराना एवं मनोहर चाय की आधा दर्जन से अधिक विक्रेताओं  के  खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेड

SDRF टीम में ये कर्मी शामिल रहे-

एसआई सचिन रावत
ओमप्रकाश
सुमित नेगी
पंकज सिंह
सुमित तोमर
जितेंद्र चौधरी

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English