ऋषिकेश : एम्स में SDM लक्सर संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ने किया हेल्थ बुलेटिन जारी…एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी (SDM) संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्सर हरिद्वार की एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत चिन्ता जनक बनी है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पायी गयी हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पायी गयी है। उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियन्त्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में वेन्टिलेटर पर रखा है।

ALSO READ:  UK: नहीं रहे जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब संगीता कनौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारम्भिक जांचों में उनमें सर्वाइकल स्पाईन इन्ज्यूरी पायी गयी थी। पीआरओ थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

हिन्दी English