ऋषिकेश : राष्ट्रीय चेस (शतरंज) प्रतियोगिता में ऋषिकेश की लक्षिता चौधरी का हुआ चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राज्य स्तरीय चेस (शतरंज) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके और राष्ट्रीय स्तरीय चेस (शतरंज) प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर ऋषिकेश पब्लिक स्कूल से कक्षा 2 की लक्षिता चौधरी को स्कूल प्रधानाचार्य एस.एस.भंडारी, उप-प्रधानाचार्या गीता बेदी, स्कूल खेल प्रशिक्षक राजेश चंद्र भट्ट ने किया सम्मानित साथ ही आगामी राष्ट्रीय चेस (शतरंज) प्रतियोगिता के लिए लक्षिता को दी शुभकामनाएं।

स्कूल प्रधानाचार्य एस. एस. भंडारी ने इस अवसर पर लक्षिता को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण करके अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं लक्षिता के पिता संजीव चौधरी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें ‌बिटिया पर गर्व है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है। स्वस्थ शरीर में ही, स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ शरीर के लिए हमें नित नए क्रियाकलाप खेलते रहना चाहिए।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय चेस (शतरंज) प्रतियोगिता जो कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में उत्तराखंड चेस (शतरंज) एसोसिएशन के सौजन्य से 28 एवं 29 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी इस इस प्रतियोगिता में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल की लक्षिता चौधरी ने अंडर 20 में प्रतिभाग करके जिला देहरादून का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता के दौरान बालिका अंडर 20 वर्ग में उत्तराखंड के 7 जिलों से 11 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें की लक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त करके एवं प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी बनकर राइजिंग स्टार का खिताब भी अपने नाम किया।प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शित करके उत्तराखंड चेस एसोसिएशन ने 4 सदस्य टीम में लक्षिता चौधरी का चयन भी दिल्ली के इंदिरा गांधी ओपन स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक दिल्ली में ऑल इंडिया चेस (शतरंज) फेडरेशन के सौजन्य से आयोजित की जाएगी।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

इस अवसर पर विद्यालय एवं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने लक्षिता के शानदार खेल प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य, जिला, नगर एवं स्कूल का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English