ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक केंद्र की योजनाओं को अपनी योजनाएं बता कर लोगों से वोट मांग रहे हैं और लोग उनको वापस भगा रहे हैं : जयेन्द्र रमोला

स्थानीय विधायक को अब जनता नकार रही है जहां जहां जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं लोग उन्हें वापस भगा रहे हैं : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला और कांग्रेस जनों ने नई बस्ती रायवाला, श्यामपुर, 20 बीघा, शिवाजी नगर, बनखंडी, शांति नगर वह अन्य विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन का नारा देते डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर आम जनमानस से आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने दावा किया कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। रमोला ने कहा कि ऋषिकेश के सभी क्षेत्रों वर्गों से कांग्रेस पार्टी को समर्थन मिल रहा है प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर ऋषिकेश का विकास करने की बात कही। रमोला ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक केंद्र की योजनाओं को अपनी योजनाएं बता कर लोगों से वोट मांग रहे हैं उन्हें भ्रमित करने का काम कर रहे हैं परंतु जनता जागरूक है वह विधायक से 15 साल में क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा मांग रहे हैं जिसे बताने में वह नाकाम साबित हो रहे हैं, क्षेत्रीय विधायक ने ऋषिकेश की जनता को 15 सालों में विकास के नाम पर ठगने का काम किया है, इस बार ऋषिकेश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है ऋषिकेश में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, सफाई भी की

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है, आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर है, उत्तराखंड की जनता प्रदेश में और ऋषिकेश में परिवर्तन कर कांग्रेस को सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। 15 साल से सत्ता का सुख भोग रहे स्थानीय विधायक को अब जनता नकार रही है जहां जहां जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं लोग उन्हें वापस भगा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

जनसंपर्क के दौरान सविता शर्मा, देवेन्द्र रावत, मुकेश मनोड़ी, मुकेश पांडेय, जयपाल चौहान, विक्रम जेठूरी, दिनेश पंवार, पवन रावत, मनोज चौहान, सरोप सिंह पुंडीर, दीपक रायल, भारत लखेड़ा, संजय रावत, हरीश शर्मा, आलोक ध्यानी, नंदिता अशवल, नरेंद्र कोठारी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, निर्मल बेलवाल, वैष्णवी, लक्ष्मी कांत, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English