ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास  महाराज से मुलाकात की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल की महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास  महाराज से मुलाकात हुई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा में लगने वाले जाम और पार्किंग समस्या पर वार्ता हुई। जिस पर डा. अग्रवाल ने दोनों समस्याओं के निस्तारण के लिये सरकार द्वारा उठाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।डा. अग्रवाल के निवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश परिसर पर बहुमंजिला पार्किंग का कार्य मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के द्वारा शुरू किया गया है। जिसमें नगर निगम, जल संस्थान, यूपीसीएल के कार्यालय भी बनाए जाएंगे। कहा कि इससे नगर में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। यह कार्य प्रथम चरण में होगा, जबकि द्वितीय चरण में वाहन पार्क करने के बाद एक ओवर ब्रिज की मदद से नागरिक सीधे आस्थापथ और गंगा दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

हिन्दी English