ऋषिकेश : “रिकॉर्ड” बना श्री भरत मंदिर में…शहर में सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने का, 306 यूनिट रक्त एकत्रित, 378 लोगों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश में आज 3 मार्च 2022 को श्री भरत मंदिर के स्वर्गीय महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की स्मृति में लगाए गए रक्तदान शिविर में कुल मिलाकर 306 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जबकि रक्तदान के लिए 378 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें से हीमोग्लोबिन की कमी एनीमिया और उच्च रक्तचाप तथा डायबिटीज के कारण रक्तदान नहीं कर पाये बाकी लोग। रक्तदान की 306 यूनिट का आंकड़ा अपने आप में ऋषिकेश में एक “कीर्तिमान” स्थापित हो गया है। महंत रवि  शास्त्री ने कहा यह अपने आप में अब तक का रिकॉर्ड है. ख़ुशी है इतने लोग रक्त दान के लिए आये. 306 यूनिट में आईएमए के द्वारा 122 यूनिट, जौली ग्रांट हॉस्पिटल द्वारा 140 यूनिट और शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय (सरकारी हॉस्पिटल) द्वारा 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर शिविर का उद्घाटन हिमालयन हॉस्पिटल के कुलपति डॉ विजय धस्माना और निर्मल आश्रम के संत जोत सिंह महाराज और राम सिंह महाराज के द्वारा विधिवत रूप से शिविर का उदघाटन किया गया.

ALSO READ:  HR : समालखा हरियाणा में 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना
राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रक्त मित्र

इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिये प्रेरित किया गया। श्री भरत मन्दिर के महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि रक्तदान से सड़क दुर्घटनाओं से ग्रस्त व्यक्ति, एनीमिया पीड़ित, गर्भवती महिलाओं आदि के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर के संयोजक व् रक्त मित्र के नाम पर प्रसिद्द पार्षद राजेन्द्र प्रेमसिंह बिष्ट ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है. हमें प्रत्येक तीन माह में नियमित रक्तदान करना चाहिए. क्योंकि रक्तदान का कोई अन्य विकल्प नही है। इस दौरान वैदिक फाउंडेशन हिमालया की तरफ से आरती चैतन्य और उमाया चैतन्य ने भी रक्त दान किया. इस अवसर पर श्री भरत मंदिर स्कूल सोसायटी के सचिव  हर्षवर्धन शर्मा,महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महापौर  अनीता ममगाईं,गीता कुकरेती,वरुण शर्मा,राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,गोविन्द सिंह रावत,डीबीपीएस रावत,दीपक भारद्वाज,विवेक शर्मा,प्रवीण रावत,महन्त रवि शास्त्री,महन्त लक्ष्मण,जिला पंचायत संजीव चौहान,दीपिका शर्मा,हर्ष व्यास, पार्षद लव काम्बोज, चेतन चौहान, जयेश राणा,राकेश मियां, संजय बिष्ट,शकुंतला शर्मा,यमुना प्रसाद त्रिपाठी,लखविंदर सिंह,डॉ सुनील दत्त थपलियाल,रंजन अंथवाल,आरती चैतन्य, ऊमाया चैतन्य आदि उपस्थित थे.

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English