ऋषिकेश :महापौर की अगुवाई में परिवार सहित गंगा आरती करने पहुंचे राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने परिवार सहित गंगा आरती में की शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिवेणी घाट पर आयोजित गंगा आरती में परिवार सहित शिरकत की। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी और मोक्षदायिनी से देश की खुशहाली की मनोकामना की।

वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर आनिता ममगाई एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मोजूदगी में राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार तीर्थ नगरी पहुंचे और गंगा आरती में सहभागिता की। इस दौरान गंगा तट पर मेयर अनिता ममगाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया व यहां की दिव्यता और भव्यता को देख भावविभोर नजर आए। गंगा आरती के भव्य नजारों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी यहां के आध्यात्मिक भावों में रंग गए।उन्होंने विधिविधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। मां का आशीर्वाद लिया। फिर गंगा आरती में शामिल हुए। करीब 45 मिनट की गंगा आरती के दौरान वह श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। इस दौरान सुरेन्द्र मोघा, कृष्ण कुमार सिंघल, संजीव चैहान, अनीता रेना, विजेन्द्र मोघा, मनीष बनवाल, रोमा सहगल, राम कृष्ण अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, कमलेश जैन, विवेक गोस्वामी, रंजन, रेखा, अशर्फी रनावत, आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English