ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश विधानसभा में 4 जनसभाओं को वर्चुअल किया संबोधित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार लोकसभा की 12 विधानसभाओं में वर्चुअल संबोधित किया ऋषिकेश विधानसभा में 4 स्थानों पर वर्चुअल सभाओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देव भूमि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित हैl

ऋषिकेश विधानसभा के राणा फार्म श्यामपुर, आईडीपीएल भरत मंदिर इंटर कॉलेज हरिपुर कला आदि स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल जनसभा के कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का कार्य डबल इंजन की सरकार के कारण ही पूरा होगाl उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश का एम्स अटल बिहारी बाजपेई की देन है, उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को मिटाने का कार्य कांग्रेस कोग्रेस कर रही है कांग्रेस उत्तराखंड का विकास भी नहीं चाहती हैl उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति अब छोड़नी होगी उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसलिए जरूरी है क्योंकि केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इसलिए उत्तराखंड का विकास डबल गति से होगा l

इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, सह प्रभारी पूनम चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ज्योति सजवान देवेंद्र दत्त सकलानी, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, इंद्र कुमार गोस्वामी, तेज बहादुर यादव, घनश्याम भट्ट, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, पंकज गुप्ता, उषा जोशी, सीमा रानी, विजयलक्ष्मी, सुमित पवार, विनोद पाल, अशोक अग्रवाल, राजू बिष्ट, आशुतोष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे l

Related Articles

हिन्दी English