ऋषिकेश पुलिस ने गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी से महेश नाम के ब्यक्ति को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 388 पव्वे मैकडब्लस अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार ।जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।     इसी क्रम में दि0 07.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश से अभियुक्त- महेश पुत्र  रमेश  निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -35 वर्ष को 388 पव्वे मैकडब्लस अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त  के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

अभियुक्त से बरामद माल-
(1)- 388 पव्वे मैकडब्लस अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 72,800 हजार रूपये)
 गिरफ्तार अभियुक्त 
01- महेश पुत्र  रमेश  निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -35 वर्ष । 
 गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम-
1- का01368 सोहन सिह
2-कानि0 189 हिमाँशु

Related Articles

हिन्दी English