देहरादून: ऋषिकेश नगर निगम ने जीता अटल निर्मल पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने महापौर अनिता ममगाईं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- ऋषिकेश नगर निगम को अटल निर्मल पुरस्कार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर अनिता ममगाई को सम्मानित किया। इस दौरान पुरस्कार की 10 लाख की राशि का चेक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महापौर को प्रदान किया।

सोमवार को अटल निर्मल पुरस्कार में प्रदेश के तमाम नगर निकायों सहित देश के गंगा टाऊन में तीसरा स्थान हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश महापौर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए महापौर ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच अटल निर्मल पुरस्कार के लिए ऋषिकेश नगर निगम का चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है।इसका श्रेय उन्होंने निगम के स्वच्छता प्रहरियों के अथक प्रयासों के साथ शहर की प्रबुद्ध जनता एवं समाजसेवी संस्थाओं को देते हुए कहा कि जन सहयोग की वजह से ही नगर निगम को यह प्रतिष्ठित  सम्मान हासिल हुआ है। इस सफलता का श्रेय  उन्होंने निगम की पूरी टीम और यहां के जागरूक नागरिकों को दिया है। उन्होंने बताया कि घर-घर कूड़ा उठाने की योजना हो या फिर सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा ना फेंकने का कार्य, सभी दृष्टिकोण से निगम सफल रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य किए गए हैं।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

जैविक और अजैविक कचरे को पृथक कर कंपोस्ट बनाने के कार्य में काफी सुधार आया है। इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों से सहभागिता के साथ निगम के स्वच्छता मिशन में जुड़ने की अपील की ताकि वर्ष 2023 में ऋषिकेश नगर निगम पूरे देश के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आ सके। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, पार्षद विपिन पंत, राधा रमोला, निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महंत रवि प्रपन्नाचार्य,  समाजसेवी हितेंद्र पंवार, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, गुरमीत सिंह आदि मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English