ऋषिकेश :माँ 14 साल की अपनी नाबालिक बेटी की कर रही थी शादी, हुई गिरफ्तार, दूल्हा और उसके दो साथी भी गिरफ्त में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऐसी माँ होगी कोई सोच भी नहीं सकता है. अपनी नाबालिक बेटी की शादी करने जा रही थी. मामला शहर के शांति नगर क्षेत्र का है. यहाँ रहने वाली एक मां को अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराना भारी पड़ गया.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मां और शादी रचाने वाले दूल्हे को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल शांति नगर निवासी रेखा कोठियाल ने शुक्रवार को पुलिस के पास सूचना दी कि उनकी देवरानी अपनी नाबालिग बेटी की शादी हस्तिनापुर मेरठ निवासी कपिल कुमार के साथ मनसा देवी मंदिर में जबरदस्ती कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मनसा देवी मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने बताया कि नाबालिग होने की वजह से उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।

ALSO READ:  UK : 14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे

जिसके बाद दूल्हा बना कपिल कुमार अपने दो साथियों के साथ नाबालिग के गले में फूल की माला पहना कर उसे जबरदस्ती अपहरण कर कार में बैठा कर अपने साथ ले गया है। बाल विवाह के साथ मामला अपहरण से जुड़ा तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। तत्काल श्यामपुर फाटक पर चेकिंग कर पुलिस ने किसी तरह कार को रोक लिया। नाबालिग को दूल्हे के चंगुल से छुड़ाकर अपने संरक्षण में लिया। दूल्हे के साथ उसके जीजा नकुल और एक साथी दीपक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ALSO READ:  UK :सौर ऊर्जा...मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतार रहे बागेश्वर के युवा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि नाबालिग की ताई रेखा कोठियाल की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग की मां, दूल्हा कपिल कुमार, उसके जीजा नकुल और साथी दीपक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। फिलहाल नाबालिग को उसकी उसकी ताई के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English