ऋषिकेश : विधायक ने CBSE 10वीं के टॉपर्स को अभिभावकों के साथ सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश  :कैंप कार्यालय में गुरुवार  को  सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकर, पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। बच्चों की सफलता में अभिभावकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जो सराहनीय है।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में वैदिक गुप्ता (99.2%), अनिकेत अवस्थी (99%), अक्षत अग्रवाल (98.4%), तनिष्का नेगी (95.6%), राशि बिष्ट (94.8%) एवं रवीना पवार (94%) शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English