ऋषिकेश : 25 किमी पैदल कांवड़ लेकर ऋषिकेश वीरभद्र मंदिर पहुंची मंत्री रेखा आर्य, मुझे भी जन्म लेने का अधिकार है का दिया संदेश 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एक तरफ जलाभिषेक हो रहा था वहीँ दूसरी तरफ मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या करीब 25 किमी की पैदल यात्रा कर कांवड लेकर वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचीं. धामी सरकार में इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री ने वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक किया. उन्होंने यात्रा के जरिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और ‘मुझे भी जन्म लेने का अधिकार है का संदेश दिया. दरअसल, मंगलवार की सुबह हरिद्वार के हरकी पैड़ी से मंत्री रेखा आर्या ने जल लेकर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की. रेखा आर्य पैदल ही कावड़ लेकर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से चार अलग-अलग पड़ावों के बाद मंत्री ऋषिकेश के प्राचीन वीरभद्र मंदिर पहुंचीं. दोपहर में 2 से 3 बजे के बीच मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर के प्रबंधक महंत राजेंद्र गिरी के साथ रुद्राभिषेक किया.

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

मंत्री के पहुंचने पर अलग अलग जगहों से आयी हुई आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजन माताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मंत्री का स्वागत किया. वहीं मंदिर परिसर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं ने भी उनका स्वागत किया. हालांकि वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल मंदिर के गेट तक तो आये फिर उसके बाद वे चले गए. कैबिनेट मंत्री मंदिर के अंदर भी पूछती रही मंत्री जी कहाँ है लेकिन तब तक वित् मंत्री जा चुके थे. फिर उन्होंने पूजा शुरू की.

मंदिर प्रबंधन की ओर से मंत्री पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिव भोले शंकर की शक्ति है,जिस कारण करीब 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हरिद्वार से ऋषिकेश पहुंची हूं. सावन माह में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात को संतुलित करने के मकसद से यह यात्रा की गई.

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

विश्वास है कि 25 किमी की इस पैदल यात्रा से ‘मुझे भी जन्म लेने का अधिकार है का संदेश काफी लोगों तक पहुंचा है और पहुंचेगा। वीरभद्र महादेव की शक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने अपनी यात्रा को सफल करार दिया। वीरभद्र मंदिर पहुंचने पर मंत्री रेखा आर्या के साथ बाल संरक्षक आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी मौजूद रहीं. इसके अलावा एसडीएम शैलेन्द्र नेगी, तहसीलदार डॉ अमृता शर्मा व् अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English