ऋषिकेश : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी को जन्मदिन पर मेयर ने दी बधाई और शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा के पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी के जन्मदिन के अवसर पर महापौर ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर उनको बधाई दी। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता का मेयर ने शाल ओढाकर अभिनंदन करते हुए उनका आर्शीवाद भी लिया।

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता रहा।नगर निगम मेयर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके गंगानगर स्थित आवास पर पहुंची।पुष्प गुच्छ के साथ शाल ओढाकर महापौर ने उनका आर्शीवाद लिया। महापौर ने उनके दीघ्रायू की कामना करते हुए बताया कि उत्तराखंड में भाजपा को सींचने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।उनका आर्शीवाद यू हीं बना रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है। इस मौके पर जितेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा, कमलेश जैन, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English