ऋषिकेश : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मेयर ने ली बैठक, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग यहां बिल्कुल ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं : अनिता ममगाईं

यात्रा की तैयारियों को मेयर ने परखा,फीडबैक लेकर दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • यात्रा की तैयारियों को लेकर रोड़ मैप तैयार:अनिता ममगाई

ऋषिकेश :  नगर निगम प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियों को रफ्तार दे दी है।महापौर अनिता ममगाईं ने निगम अधिकारियों बैठक लेकर उनसे तैयारियों का फीडबैक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार की दोपहर निगम अधिकारियों की बैठक लेते हुए महापौर ने कहा कि कोरोना के नये वेरिएंट से देश उबर चुका है।पिछले दो सालों से कोरोना के कारण चारधाम यात्रा नहीं चल पाई ।हालांकि इस बार सब कुछ सही रहा तो पहले की तरह चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान पूरे देश की निगाहें यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश पर होगी।इसलिए हम सबको समय पर तमाम तैयारियां मुक्कमल करनी हैं।

ALSO READ:  UK : कुमाऊं में 11 अक्टूबर से UKD की गोल्जयू मंदिर हल्द्वानी से होगा "उत्तराखंड उत्थान जात्रा" का शुभारंभ

उन्होंने साफ सफाई को लेकर सैनेट्री इंस्पेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग यहां बिल्कुल ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं।यहां आने वाले श्रद्वालुओं को सभी मौलिक सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए इसके लिए तमाम विभागों से आवश्यक समन्वय कायम करें।स्वच्छता पर विशेष फोकस रहना चाहिए।नालों की नियमित सफाई के साथ दोनों टाईम कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शहर के तमाम प्रमुख क्षेत्रों में होना चाहिए।

ALSO READ:  UK : लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ

इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था को भी चाक चौबंद करने के आदेश महापौर द्वारा बैठक के दौरान दिए गये।बैठक में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सफाई विभाग से सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, विद्युत विभाग से लाइट इंस्पेक्टर सुंदर पंवार, विनोद पुरोहित आदि मोजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English