ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मेयर शंभू पासवान ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  Life Saver Army, जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क विशाल रक्तदान शिविर का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ऋषिकेश नगर निगम के मेयर  शंभू पासवान ने किया। इस अवसर पर मेयर  शंभू पासवान ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ALSO READ:  UK : 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक नैनीताल जनपद में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई गति

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश मेयर  शंभू पासवान  ने Life Saver Army, जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

शिविर सफल संचालन के दौरान जैनम जीविका इनिशिएटिव से प्रदीप बिष्ट, मोहित गुप्ता, पवन गोयल व परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक अमन व उनकी समस्त टीम का सहयोग रहा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English