ऋषिकेश : महापौर शम्‍भू पासवान ने निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं नगर निगम के कार्यालय भवन का किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्‍भू पासवान ने मंगलवार को नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को परियोजना के सफल निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। महापौर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि इस अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य की गति बढ़ाने की हिदायत देते हुए कहा कि स्थानीय जनता को इस सुविधा का लाभ यथाशीघ्र मिलना चाहिए।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
निरीक्षण के दौरान महापौर ने इस बात पर विशेष बल दिया कि बहुमंजिला पार्किंग के अस्तित्व में आने से शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को वाहन पार्किंग के लिए हो रही भारी असुविधा से स्थायी मुक्ति मिलेगी। साथ ही, इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर महापौर ने सम्‍बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने और निर्माण प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। स्‍थलीय निरीक्षण में नगर आयुक्‍त  गोपाल राम बिनवाल, एम0डी0डी0ए0 के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English