ऋषिकेश : तीर्थ नगरी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग का गंगाजली भेंटकर मेयर ने किया अभिनंदन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- तीर्थ नगरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देवभूमि आगमन पर महापौर द्वारा उनको गंगाजली भेंंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

आध्यात्मिक शांति के लिए परिवार सहित तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव से महापौर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सांगठनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। महापौर ने उन्हें निगम क्षेत्र में संचालित प्रदेश एवं केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसपर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव चुग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि का शुभार पूरे विश्व में किया जाता है यहां विकास की हर संभावना को तराशा जाना चाहिए। महापौर ने बताया कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय महासचिव बेहद आत्मियता के साथ उनसे मिले। अभिभावक की तरह दिए गये मार्गदर्शन के लिए महापौर ने उनका आभार भी जताया।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English