ऋषिकेश: उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लाने पर महापौर अनिता ममगाईं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश आगमन पर महापौर अनिता ममगाई ने उनका स्वागत और अभिनंदन के साथ सख्त नकल विरोधी कानून बनाने के लिए उनका आभार जताया।

वृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के लिए ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री का पूर्णानंद इंटर कॉलेज के हैलीपैड पर महापौर ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश में युवाओं की भावनाओं के अनुरूप सख्त नकल विरोधी कानून लाने के लिए महापौर ने उनका आभार जताया। महापौर ने बताया कि युवाओं की भावनाओं को समझते हुए जिस प्रकार से उत्तराखंड सरकार द्वारा इतने कम समय पर यह नकल विरोधी कानून राज्य में लागू किया गया है, इससे राज्य के नौजवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कड़े नकल विरोधी कानून से राज्य के युवा पूरी तरह से संतुष्ट एवं आश्वस्त हैं तथा आगामी परीक्षाओं हेतु उत्साहित हैं। युवाओं का व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। सभी अभ्यर्थी पूरे उत्साह एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नकल विरोधी कानून आने के बाद नकल माफिया प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं कर सकेंगे। इस दौरान दीपक धामीजा भाजपा जिला महामंत्री, टिहरी जिला जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, इंद्रा आर्या (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष), कपिल गुप्ता, पार्षद विजय बडोनी, विपिन पंत, अनिता रैना, मनीष बनवाल, राकेश भट्ट (मडल अध्यक्ष ), गौरव कैंथोला (मंडल महामंत्री), संजय व्यास, राजेश कोठियाल, जयंत शर्मा आदि मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दी शुभकामनाएं
Ad

Related Articles

हिन्दी English