ऋषिकेश : निगम कार्यालय में मेयर ने किया औचक निरीक्षण, कई अधिकारी कर्मचारी सीट से रहे नदारद, एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश

लेटलतीफ कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के मेयर ने नगर आयुक्त को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें नजर-अनिता ममगाई

ऋषिकेश : कहते हैं अनुशासन है तो हर चीज आसान हो जाती है. लेकिन अनुशासन टूटा तो समझो गड़बड़ है. ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंचेंगे तो समस्या होगी.वही देखने को मिला नगर निगम में. मेयर अनिता ममगाईं ने न केवल औचक निरीक्षण कर पकड़ा बल्कि एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए हैं. जो नदारद हैं उनमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों हैं. महापौर अनिता ममगाई ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारियो की लेटलतीफी की सूचना पर महापौर ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अपनी सीट से गायब रहे कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज दिखी मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारियों की आरामपरस्ती की आदतों से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसे वह बर्दाश्त नही करेंगी।उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों से शाखा के कामकाज की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मेयर अनिता ममगाई लेखा शाखा पहुंचीं, वहां मुख्य लेखाधिकारी ने उन्हें पूरी लेखा शाखा का दौरा करवाया । साथ ही लेखा शाखा के कामकाज और नियुक्त स्टाफ के बारे में मेयर को जानकारी दी। इसके बाद मेयर निगम के अन्य विभागों का दौरा किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : पद्म श्री जसपिंदर नरूला दर्शनार्थ पहुंची परमार्थ निकेतन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद

मेयर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित न रहे। साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने स्टाफ पर निगरानी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों पर एक्शन लेते हुए हाजरी रजिस्ट्रर अपने कार्यालय में मंगवाया और बिना सूचना के अनुपस्थित दिखे कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

Related Articles

हिन्दी English