ऋषिकेश : नवनियुक्त भाजपा मंडल पद्दाधिकारियों का मेयर अनिता ममगाईं ने किया ग्रैंड वैलकम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश एवं वीरभ्रद्र मंडल के नवनियुक्त भाजपा पद्दाधिकारियों का नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान तमाम नवनियुक्त पद्दाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह कोई कोरकसर नही छोड़ोगे।

सोमवार की शांम नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में भाजपा पद्दाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में महापौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।उन्हों उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के समस्त कार्यक्रमों को धरातल पर क्रियान्वित करने वाली सबसे प्रमुख इकाई होने के कारण मंडल कार्यकारिणी को भाजपा संगठन की रीढ़ कहा जाता है। अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में परिवारवाद का कोई स्थान नही है। संगठन और सत्ता के शीर्ष पर बैठा भाजपा का हर नेता मंडल और बूथ पर काम करके ही आगे बढ़ता है।उन्होंने सभी नवनियुक्त पद्दाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता ने आपने सम्बोधन में नवनियुक्त पद्दाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर काम कर रही है। उन्होंने तमाम नवनियुक्त पद्दाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

इस दौरान मंडल महामंत्री पवन शर्मा ,वीरभ्रद मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला,मंडल उपाध्यक्ष प्रिया ढकाल, मीडिया प्रभारी हेमलता चौहान, जिला जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी.मुकेश ग्रोवर सहित पंकज शर्मा, पंकज गुप्ता, अनिता बहन, मनीष बनवाल, विजय बडोनी, रोमा सहगल, कमला गुनसोला, अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, राजेश गौतम, अक्षय खेरवाल, विनीता बिष्ट, रेखा सजवान, यशवंत रावत, सुलोचना थपलियाल, सविता काला, शशि राणा, किरण त्यागी, सच्चिदानंद भट्ट, हर्ष व्यास, कुलदीप टंडन, राजेश कोठियाल, जय प्रकाश राणा, जॉनी लामा, शुभम, अनिल खेरवाल, शीलू अग्रवाल, परीक्षित मेहरा आदि मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English