ऋषिकेश : जयेन्द्र रमोला बोले जीत निश्चित, जनता ने दे दिया प्यार, आशीर्वाद, ऋषिकेश के रुके विकास को करेंगें अब पूरा

जयेन्द्र रमोला और कांग्रेस जनों ने प्रतीत नगर रायवाला, 20 बीघा, जयराम आश्रम, आशुतोष नगर, मीरा नगर व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला और कांग्रेस जनों ने प्रतीत नगर रायवाला, 20 बीघा, जयराम आश्रम, आशुतोष नगर, मीरा नगर व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के साथ जनसंपर्क में जुड़ रहे है। जहां जहां उनका काफिला जनसंपर्क के लिए जा रहा है लोग उनके स्वागत के लिए तैयार रहते हैं।

वीडियो में देखिये-

कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की व बताया कि लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है रमोला ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी कांग्रेस सरकार बनने पर ऋषिकेश का तेजी से विकास किया जाएगा। रमोला ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने की बात कही। रमोला ने बताया कि 15 साल से ऋषिकेश का विकास तिनके के बराबर भी नहीं हुआ हैं।

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं परंतु जनता समझदार है वह स्थानीय मुद्दों पर जन प्रतिनिधि चुनेंगे।रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता जयेन्द्र रमोला के साथ है और प्रदेश में और विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन होना निश्चित है. 15 साल से सत्ता का सुख भोग रहे अहंकारी विधायक को अब जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम कर रही है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

जनसंपर्क के दौरान महिला जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज देवर्णी, उर्मिला नौटियाल, जिला महासचिव अलका छेत्री, दीपा चमोली, गीता, सविता शर्मा, उमा कंडवाल, सुनीता थापा, विवेक रावत, सतीश रावत, ओमप्रकाश पांडे, लक्ष्मी थापा, शांति सेमवाल, संजू पोखरियाल, मंजू छेत्री, प्रमोद, पिंटू प्रजापति, मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English