ऋषिकेश :कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बांटे मास्क, किया आह्वान सोशल डिस्टेंस का पालन करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चारधाम यात्रा और कोरोना के प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों को मास्क वितरित किये। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने आवाहन किया।

बुधवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा संचालित होने में बहुत कम समय रह गया है। देशभर में अलग अलग जगहों से कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे है। कहा कि पिछली तीन लहरों के प्रकोप से हमें सबक लेना होगा। अग्रवाल ने सभी को कोरोना वैक्सीन को सभी के लिए उपयोगी बताया। कहा कि सभी वैक्सीन लगाए और ऐतिहात के रूप में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। इसी क्रम में अग्रवाल ने लोगों को मास्क वितरित किये। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आवाहन किया।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

इस मौके पर कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, वीरभद्र अरविंद चौधरी, वायुराज, रमेश चंद शर्मा, सुग्रीव, गौरव, दिनेश प्रसाद, सुनीता, उर्मिला, पार्वती देवी आदि स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English