ऋषिकेश : रायवाला, प्रतीत नगर और गोहरी माफ़ी में ग्रामीणों ने कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी पुलवामा में शहीद हुए जवानों को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :ग्रामीण क्षेत्र कभी भी शहीदों को नहीं भूलता है. आज ग्रामीण क्षेत्रा रायवाला, गोहरी माफ़ी और प्रतीत नगर में देर शाम ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलवाला हमले के शहीद जवानों को कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले को 4 साल हो चुके हैं। आज भी उस समय को याद करके हर एक भारतीय का दिल दहल उठता है।

मंगलवार को रायवाला में शाम 6:00 बजे के बाद शाम को सभी युवा महिला पुरुष बच्चों के द्वारा उन जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने भारत मां के लिए खुद का बलिदान दिया था. प्रतीत नगर में भगत शहीद भगत सिंह स्थल,अमर जवान चौक गौहरी माफी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया था. इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेता राजेश जुगलान ने कहा आज के युवा पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर वैलेंटाइन डे जैसे दिवस को मना रहे हैं. लेकिन हमारा जो भारत है और भारत में उत्तराखंड है वह हमारा सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। तो हम सब ग्रामीण यहां पर पुलवामा में हुए हमारे शहीदों को नमन करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं।

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 

आपको बता दें, आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था. हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया पहले कभी नहीं हुआ. भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया. हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया था.

ALSO READ:  UK : होटल सदमार्ग परिवार में छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार ऋषिकेश का मामला

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English