ऋषिकेश : “आईएफएस” अधिकारी का सामान ऐसे खो गया था शहर में, पुलिस ने ढूंढ निकाला किया सकुशल सुपुर्द, अधिकारी बोला “वाह” उत्तराखंड पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश पुलिस के द्वारा ई रिक्शा में गुम हुए प्रशिक्षण अधीन आई0एफ़0एस0 अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा अधिकारी) के सामान को सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया गया है.

दरअसल, 10 मई 2022 को 2019 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षण अधीन अधिकारी शुभम सुशील मिश्रा निवासी मुंबई महाराष्ट्र के द्वारा श्यामपुर पुलिस चौकी आकर सूचना दी गई कि दिनांक 5/5/2022 मैं अपना जन्मदिन मनाने के लिए साथियों के साथ श्री केदारनाथ गया था। दिनांक 9/5/2022 को वापस आते हुए रात्रि में एक ई रिक्शा में मेरे दो बैग जिसमें कीमती सामान लैपटॉप आदि अन्य सामान था मिसिंग हो गया है। उसके बाद ढूँढा नहीं मिक्ला.

ALSO READ:  UK : एक महिला समेत 3 गिरफ्तार, ऋषिकेश में आबकारी की रेड

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्यामपुर पुलिस चौकी के कर्मचारी गणों के द्वारा दिनांक 10/5/2022 को शुभम सुशील मिश्रा के ई-रिक्शा में बैठने के स्थान से लेकर ई रिक्शा से उतरने के स्थान तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करते हुए तथा आसपास पूछताछ कर ई-रिक्शा को पहचान कर उसके चालक का नाम पता कर चालक से मिलकर संपूर्ण सामान बरामद किया गया तथा पूर्ण सामान सकुशल शुभम सुशील मिश्रा के सुपुर्द किया गया। सामान सकुशल बरामद होने पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षण अधीन अधिकारी शुभम सुशील मिश्रा के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

पुलिस टीम इस प्रकार रही-
1- उपनिरीक्षक जगदंबा प्रसाद
2-कांस्टेबल नंदकिशोर
3-कांस्टेबल शीशपाल
4-कांस्टेबल कमल जोशी, एसओजी देहात

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English