ऋषिकेश : ब्यापारियों के 2 मामले तुरंत सुलझे तो ‘नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल’ ने पुलिस का किया सम्मान जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गत दिनों नगर के ब्यापारियों के साथ अलग-अलग हुई घटनाओं में ऋषिकेश कोतवाली द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मामले सुलझा दिए गए तथा व्यापारियों को उनकी धनराशि बरामद हो गई थी. पुलिस की कार्रवाई को सम्मानित करते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश द्वारा पुलिस का आज कोतवाली में सम्मान किया गया. नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने बताया कि 3 दिन पूर्व ऋषिकेश निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी गुरविंदर सिंह का ड्राइवर छोटा हाथी सहित उनके 4,80,000 रुपए लेकर फरार हो गया था. इसकी शिकायत उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली में लिखवाई. पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी की लोकेशन खंगाली. गाड़ी की लोकेशन अंबाला मिली. जिसको अंबाला से बरामद किया गया. तथा पुलिस की सक्रियता से ड्राइवर मसूरी के नजदीक केंपटी फॉल से पकड़ा गया. जिससे ₹420000 भी बरामद हो गए थे. वहीँ दूसरी घटना में, लक्ष्मण झूला रोड पर मनोज नौटियाल के साथ हुई जिसमें उनके ₹70000 पर्श सहित गिर गए. पुलिस ने सीसीटीवी की लोकेशंस को देखते हुए उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला. जिसने वह पर्श उठाया था. ₹70000 की पूर्ण धनराशि भी बरामद कर ली।

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

नगर उद्योग ब्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ललित कुमार मिश्र ने बताया कि ऋषिकेश कोतवाली बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है. अच्छे कार्य को हमेशा सम्मान करना चाहिए. इसलिए ऋषिकेश के व्यापारी आज कोतवाल रवि सैनी के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस का सम्मान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि व्यापारी जरूरत पड़ने पर पुलिस के खिलाफ आवाज उठाता है, तो अच्छा कार्य करने पर सम्मानित भी करना चाहिए.

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी

इस अवसर पर एसएसआई डीपी काला, उप निरीक्षक अरुण त्यागी, उमाकांत, नवनीत नेगी,मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रवि जैन, पार्षद राकेश मियां, अरविंद जैन, राजकुमार तलवार, पवन शर्मा, मनोज टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, संदीप खुराना, एकांत गोयल, अभिषेक शर्मा, आशु डंग, महेश किंगर, अमर गुप्ता, नवीन गांधी आदि ब्यापारी उपस्थित रहे.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English