ऋषिकेश : जीता तो इतने काम कर दूंगा कि भूल नहीं पाओगे : डॉ राजे सिंंह नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार की साढे सात के बजे थे। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा राजे सिंह नेगी अपने घर पर कार्यकर्ताओं के बीच से तेजी से उठे और जनसंपर्क को निकल पड़े।

कुछ ही दैर में वह लोगों के बीच में थे। बोले, इस बार जातीय समीकरण सब भूल जाओ। विकास के लिए वोट दो। नारों के बीच यहां से जनसंपर्क शुरू हुआ दिन भर जारी रहा।उन्होंने कहा जीता तो इतने काम होंगे कि भूल नहीं पाओगे।अपनी स्वच्छ छवि का हवाला देते हुए वोट मांगे। तभी मोके पर मोजूद लोगों ने महंगाई पर नाराजगी जताई। आप प्रत्याशी बोले, वोट देनें में अब गलती मत कर देना। कुछ इस अंदाज में ऋषिकेश विधानसभा से आप प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभियान चला।पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंंह नेगी का जनसम्पर्क अभियान सोमवार को भी रफ्तार के साथ जारी रहा।आवास विकास, भरत बिहार,सर्वहारा नगर,काले की ढाल,शास्त्री नगर,नंदुफार्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने घर घर जाकर शहर के विकास के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।पेशे से चिकित्सक साफ छवि के नेगी को शहर में हर वर्ग का जन समर्थन मिल रहा है।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

सोमवार को उन्होंने काले की ढाल में जन सम्पर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता से बहुत अच्छा रुझान मिल रहा है और वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मां गंगा उन्हें जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे ऋषिकेश का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर राज्य का मॉडल भी चेंज होगा। क्योंकि हमारी पार्टी विकास की सोच रखने वाली है।उसी सोच के साथ उत्तराखंड का विकास होगा।

Related Articles

हिन्दी English