ऋषिकेश : हरिद्वार 11 ने होटल ऑप्यूलेंस को शिकस्त दे कर बनी उत्तराखण्ड टूरिज्म क्रिकेट लीग (UTCL) की चैंपियन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट में चल रही उत्तराखण्ड टूरिज्म क्रिकेट लीग में हरिद्वार 11 विजेता रही. शुरू से हरिद्वार की टीम काफी मजबूत दिख रही थी. ऐसे में हरिद्वार से उम्मीद भी थी ट्रॉफी जीतने की. इस बार अलोहा की टीम अपनी ट्रॉफी नहीं बचा पायी आपको बता दें पिछली बार की विजेता अलोहा रही थी. गुरूवार को खेले गए फाइनल मैच में हरिद्वार 11 ने होटल ऑप्यूलेंस को 86 रन से हराया. हरिद्वार 11 ने पहले खेलते हूए शानदार 240 रन बनाये जिसके जवाब में होटल ऑप्यूलेंस 155 रन पर सीमट गई. हरिद्वार 11 के आलराऊंडर ने मैन ऑफ द मैच के साथ साथ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब भी जीता. हरिद्वार 11 के कप्तान ऐ बी डी होलीडेज के मालिक अजय ड़बराल ने इस जीत का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया.आपको बता दें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह क्रिकेट लीग शुरू की गयी है.इससे पर्यटन से जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान करने का मौक़ा मिला है.

ALSO READ:  UK : शिक्षा में संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी : सुधीर चंद्र नौटियाल

इस अवसर पर टूरर्नामेंट के आयोजन समिती के पदाधिकारियों सुरेश काला, देव पोखरियाल, देव केंतुरा, अनिल गुसांई और कैलाश जोशी ने विजेता और उपविजेता को मेडल और ट्रौफी प्रदान की और सभी प्रायोजकों और प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट को बेहतर स्त्तर पर ले जाने के प्रयास करेंगे. इस अवसर पर राजेश जुगराण, प्रशान्त मैठाणी, विनीत शर्मा, आकाश, मेघ सिंह चौहान, मनीष भाटिया, विकास बंसल, भागचन्द आदी उपस्थित थे.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English