ऋषिकेश : रात के अँधेरे में हैंडब्रेक नहीं लगे थे कार चल दी गंगा नदी में त्रिवेणी घाट पर, जल पुलिस और आपदा राहत दल ने रोकी 800 मीटर दूर नदी में…वीडियो देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर देर शाम एक कार बह गयी गंगा नदी में, गनीमत रही कार के अंदर कोई नहीं था.कार त्रिवेणी घाट पार्किंग में खड़ी थी.फिर दौड़ लगा दी पुलिस कर्मियों ने और जैसे-तैसे कार को बाहर निकाला गया.

वीडियो में देखिये –कार को और पुलिस का क्या कहना है —

जैसे ही पता चला कार नदी में चली गयी करके हड़कंप मच गया घाट पर, लोगों ने शोर मचाया तुरंत जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान हरकत में आये और उन्होंने कार को 800 मीटर आगे 72 सीढ़ी से पहले जैसे-तैसे रोक लिया. फिर रस्सियां डाल कर बाहर खींचा. कार दिल्ली निवासी किसी पर्यटक की बताई जा रही है. बताया जा रहा है चार लोग घूमने आये थे ऋषिकेश. थोड़ी देर बाद कार मालिक भी पहुँच गए मौके पर. वहीँ इस तरह की घटना से घाट पर हड़कंप मच गया. इससे पहले कुछ महीने पहले एक फौजी की कार भी कार पार्किंग से सीधे गंगा नदी में चली गयी थी. उसके हैंड ब्रेक नहीं लगे थे.

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया की कार को रेस्क्यू कर लिया गया है. उन्होंने बताया लगभग 800 मीटर बह गयी थी. आस्था पथ पर भाग कर हमने कार को आगे जा कर नदी में कूद कर बाहर निकला रस्सियों के सहारे. कैसे गंगा नदी में गयी कार यह जांच का विषय है. पुलिस पूछताछ कर रही है कार मालिक से.

ALSO READ:  UK : 14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे

तारीफ करनी होगी वहां मौजूद जल पुलिस, आपदा राहत दल और स्थानीय पुलिस टीम की जिसमें उनमें जगत सिंह, चौकी प्रभारी, त्रिवेणी घाट हरीश गुंसाई, तेज सिंह, विपिन कुमार, पंकज जखमोला, संतोष कुमार और जगमोहन सिंह थे मौके पर.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English