ऋषिकेश : मीरा नगर में घर में घुसा गुलदार, कुत्ते पर किया हमला, लोगों ने खदेड़ा लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आ धमका…इलाके में खौफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मीरा नगर गली नंबर 11 में घर में देर रात लगभग 9 बजे गुलदार घुस गया. गुलदार की आमद होने से इलाके में खौफ दिखाई दिया, लोग चौक चौराहों, घर के छतों पर खड़े दिखे. मामला लोअर मीरा नगर इलाके का है. श्याम सूंदर नाम के ब्यक्ति का घर है. यहाँ उनके आँगन में कुत्ता बैठा हुआ था. गुलदार की नजर उस पर थी.

जैसे ही गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, कुत्ते की आवाज आने आस पास लोगों ने शोर कर दिया और गुलदार को खड़े दिया, गुलदार कुत्ते को नहीं ले जा पाया…तुरंत मीरा नगर पार्षद सुंदरी कंडवाल ने वन विभाग को सूचित किया. थोड़ी देर बाद वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने मौक़ा मुयायना किया. वे ये कह कर चले गए, गुलदार चला गया है हम भी चलते हैं अब…..जैसे ही उनको गए हुए कुछ मिनट हुए थे गुलदार फिर से आ धमका. उसी आँगन में. अपने शिकार (कुत्ते) को लेने. तब तक लोग काफी एकत्रित हो चुके थे. फिर लोगों ने खदेड़ा गुलदार IDPL के जंगल की तरफ.

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

लोअर मीरा नगर का इलाका आइडीपीएल का खुला मैदान है और झाड़ियाँ हैं.वहीँ घटना के बाद, वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची रात लगभग 10 बजे. हालाँकि, गश्त बढ़ा दी है लेकिन गुलदार भी शातिर है लोगों को देख के आ रहा है. ऐसे में भाजपा वीरभद्र महामंत्री और स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल ने मांग की है यहाँ पर वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए.स्थानीय लोगों द्वारा संभावना जताई जा रही है गुलदार फिर आएगा. ऐसे में किसी इंसान पर भी हमला कर सकता है.

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English