ऋषिकेश : घाट पुलिस का शानदार काम…!! त्रिवेणी घाट पुलिस द्वारा बिछड़े 6 साल के मासूम को परिजनों से मिलाया, परिजनों हुए भावुक, बोले थैंक्यू पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुक्रवार देर शाम को 8:00 बजे पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट को एक परिवार ने आकर सूचना दी थी कि हमारा परिवार ऋषिकेश शॉपिंग करने के बाद गंगा आरती देखने आए थे. गंगा आरती के बाद लगभग 8:00 बजे शिवाय रावत पुत्र अजय रावत उम्र 6 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश हमसे कहीं बिछड़ गया है. सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज SI विनोद कुमार द्वारा तुरंत टीम गठित कर बच्चे की तलाश हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया. पुलिस कर्मचारियों द्वारा ऋषिकेश बाजार, आस्था पथ, त्रिवेणी घाट परिसर, मायाकुंड, हरिद्वार रोड, व टेंपो स्टैंड, पर गस्त कर तलाशी अभियान शुरू किया गया लगभग आधे घंटे बाद पुलिस को स्थानीय व्यापारियों द्वारा बताया गया कि एक बच्चा जो अकेला जा रहा है इधर मेन बाजार की तरफ गया है.

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

पुलिस टीम द्वारा बच्चे को क्षेत्र रोड से सकुशल बरामद कर चौकी त्रिवेणी घाट लाया गया.उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया. मासूम को पाकर परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. परिजनों द्वारा पुलिस टीम का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया गया।पुलिस टीम जो मौजूद रहीं और विशेष योगदान रहा, उनमें घाट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, हरीश गुंसाईं, विनीत, विनोद सेमवाल और तेज सिंह रहे. 

ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English