ऋषिकेश : घाट चौकी पर तैनात आरक्षी नवीन सैनी का प्रमोशन होने पर साथी कर्मियों द्वारा दी गयी शानदार विदाई 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मनोज रौतेला की रिपोर्ट

ऋषिकेश : जब किसी को प्रोमोशन मिलता है और साथी लोग ख़ुशी मनाते हैं उसका अपना अलग ही आनंद होता है. आज त्रिवेणी घाट चौकी पर तैनात आरक्षी नवीन सैनी का प्रोमोशन हो गया. आरक्षी से हेड कॉन्स्टेबल बन गए हैं. इस मौके पर त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी पर उनको साथी पुलिस कर्मियों द्वारा सम्मानित कर शानदार विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. नवीन सैनी की शानदार पुलसिंग रही है.सैनी अपने काम में तेज तर्रार पुलिस कर्मी के तौर पर जाने जाते हैं. उनके कुशल ब्यवहार से हर कोई यहाँ पर प्रभावित था. वे 2006 बैच के आरक्षी है और हरिद्वार जिले के रूड़की के रहने वाले हैं. इससे पहले वे डोईवाला और रानीपोखरी मे तैनात रहे. ऋषिकेश मे पिछले एक साल से तैनात थे. वहीँ सैनी को हेडकांस्टेबल की 4 महिने की ट्रेनिंग से गुजरना होगा. वे 31 बटालियन रुद्रपुर मे ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे. उसके बाद नयी जगह तैनाती होगी.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर मौजूद रहे चौकी इंचार्ज त्रिवेणी घाट SI जगत सिंह, अरुण सिंह, तेज सिंह, हरीश गुसाईं, राधेश्याम, रघुवेन्द्र सिंह, अनिल चौधरी, ज्ञान सिंह, विनोद सेमवाल, स्थानीय व्यक्ति माइटी राजू, विनोद शर्मा व्  सागर फूलवाला रहे मौजूद.

Related Articles

हिन्दी English