ऋषिकेश गंगा आरती को मिला दिल्ली में अवार्ड, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में मिले गोल्डन बैन्यान अवार्ड
  • नई दिल्ली में ऋषिकेश गंगा आरती को रिवरसाईड हेरिटेज टूरिज्म के क्षेत्र में तथा चारधाम यात्रा को बेस्ट टूरिस्ट सर्किट/ट्रेल के लिए मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड

नई दिल्ली स्थित होटल में द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। राज्य की ओर से यह सम्मान उत्तराखंड पर्यटन के निदेशक श्री दीपक खंडूरी द्वारा प्राप्त किए गए।

ALSO READ:  UK :दीपावली से पहले किसानों के खातों में भेजा 3.26 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान

पर्यटन निदेशक  दीपक खंडूरी ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण तथा पर्यटन विकास की उत्कृष्टता को दर्शाती है। ऋषिकेश की गंगा आरती को नदी किनारे की धरोहर पर्यटन श्रेणी में तथा चार धाम यात्रा को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिक्रमा/पथ श्रेणी में यह सम्मान दिया गया।

ALSO READ:  UK: नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल  के निधन पर पूरा उक्रांद परिवार शोकाकुल

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने इस सम्मान को प्रदेश की जनता, पर्यटकों और सभी सहयोगियों को समर्पित करते हुए भविष्य में और उपलब्धियाँ अर्जित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English