ऋषिकेश: पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा महिला से रेप और मारपीट करने का आरोप, रायवाला थाने में मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उजपा के युवा नेता के खिलाफ देहरादून निवासी महिला द्वारा मुक़दमा दर्ज कराया गया है. मुकदमे में पुलिस ने महिला के 164 के बयान दर्ज कराए हैं.रायवाला पुलिस थाना इंचार्ज कुलदीप पंत के अनुसार उजपा के नेता व पूर्व काबिना मंत्री के बेटे कनक धनाई के खिलाफ देहरादून अजबपुरकलां निवासी महिला ने धारा 376 व 323 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने लिखित में आरोप लगाए हुए कनक पर सोशल मिडिया के माध्यम से मित्रता कर यौन शोषण करने व छिद्दरवाला में उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसमें रायवाला थानाध्यक्ष कुलदीप पन्त ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं और कनक धनाई की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कनक का पक्ष जानने के लिए उनसे सम्पर्क करने पर फोन आउट ऑफ़ रीच जा रहा था. कनक ने 2022 विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश से विधायक प्रत्याशी का चुनाव लड़ा था. सम्बंधित मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English