ऋषिकेश : पूर्व CM और वर्तमान में सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया खांड गाँव में सड़क का लोकार्पण
खांड गाँव का प्रस्ताव चला गया है शासन स्तर पर, बहुत जल्द बनेगा राजस्व गाँव -त्रिवेन्द्र सिंह रावत
- मुख्य मार्ग का पी.सी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग सुधरीकरण का कार्य किया गया
- ARTO ऑफिस के पास बाईपास मार्ग पर पड़ता है खांड गाँव विस्थापित 3
- सांसद निधि से तैयार हुई है सड़क, खांड गाँव वासियों के लिए बड़ी सौगात
- इसमें विशेष प्रयास पूर्व महापौर ऋषिकेश नगर निगम अनिता ममगाईं का रहा, ब्रांच रोड बनाने का भी किया आग्रह

ऋषिकेश : विकास कहीं भी होते रहना चाहिए…पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे थे. पहले वे एम्स गए वहां पर एक बस उन्हूने सांसद निधि से एम्स को भेंट की. फिर खांड गाँव पहुंचे. उनका स्वागत ढोल दमाऊ, बैंड बाजा के साथ किया गया. उनकी तरफ से सांसद निधि के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत लालपानी कक्ष ०२ में खांड गाँव ०३ के विस्थापित क्षेत्र में मुख्य मार्ग का पी.सी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया गया था. बुधवार को उन्हूने पूजा कर और रिबन काटकर उसी का लोकार्पण किया गया. यह कार्य 11.89 लाख की लागत से पूरा हुआ है. इसमें विशेष प्रयास जो रहा है वह पूर्व महापौर ऋषिकेश नगर निगम अनिता ममगाईं का रहा है. कार्यदायी संस्था इसमें अस्थाई खंड, PWD ऋषिकेश रहा है.
उल्लेखनीय है, खांड गाँव जाते समय मुख्य सड़क मार्ग काफी टूटा हुआ था. लोग लम्बे समय से परेशानी से गुजर रहे थे. ऐसे में सड़क का काम पूरा कर इसका लोकार्पण होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ होगा. साथ ही उन्हूने कहा जो राजस्व गाँव बनाने की मांग है, वह बहुत जल्द हो जाएगा. शासन स्तर पर आगे चला गया है. बहुत जल्द राजस्व ग्राम हो जायेगा. जहाँ तक वोटिंग का अधिकार का मामला है, उम्मीद है वह राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद वह भी हो जायेगा. आपका वोट ट्रांसफर हो जायेगा यहाँ पर. सड़क मार्ग का लोकार्पण करते हुए उन्हूने कहा, मुझे ख़ुशी है यह सड़क मार्ग बन कर तैयार हो गया है. इससे यहां रहने वाले निवासियों को काफी लाभ होगा. इसके साथ ही उन्हूने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद संसद में इस पर अपनी बात रखी. NDA या भाजपा इसका क्रेडिट न ले इसको लेकर भी विपक्ष के साथ खुले में आग्रह किया. क्रेडिट आप ले लें. लेकिन विपक्ष नहीं माना और बिल गिर गया. दुर्भाग्य से विपक्ष ने इसका विरोध किया और बिल गिर गया. लेकिन उन्हूने कहा, आधी आबादी को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते हैं. यह बिल भविष्य में पास होगा. आपको आवाज उठानी पड़ेगी. आवाज लगातार उठनी भी चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी की बरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं ने कहा मुझे ख़ुशी है आज लोकार्पण कार्यक्रम में हम पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी का स्वागत, आभार प्रकट कर रहे हैं. उनके पास जब भी गए हम उन्हूने निराश नहीं किया. इस सड़क के बारे में भी हम गए थे. अब यह सड़क बन कर तैयार हो गयी है. आज लोकार्पण भी हो गया है. साथ ही उन्होंने रावत से अपने संबोधन के दौरान खांड गाँव ३ में ब्रांच रोड निर्माण में सहयोग करने का भी आग्रह किया. इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर और वर्तमान में यमकेश्वर ब्लाक प्रमुख पति संजीव चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा, हरिद्वार प्रभारी दीपक धमीजा, पार्षद राजेश कोठियाल, पूर्व पार्षद विजय बडोनी, किशन नेगी, पूर्व पार्षद विपिन पन्त, पार्षद बिरेन्द्र रमोला, पवन शर्मा, राजेश जुगलान, अजय सिंह बिष्ट, और खांड गाँव से वार्ड सदस्य संगीता भट्ट व् स्थानीय जनता मौजूद रही. PWD विभाग से सहयक अभियंता राजेश चौहान, अपर सहायक अभियंता आशीष अरोड़ रहे मौजूद .कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया.



