ऋषिकेश: फिल्म प्यार का पंचनामा की एक्ट्रेस सोनाली सहगल दिखी ऋषिकेश में, जंगल में ढाबे पर खाना खाते नजर आयी, लंगूरों को भी खिलाते हुए तस्वीरें हुई कैद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : प्यार का पंचनामा की हेरोइन सोनाली सहगल आजकल ऋषिकेश घूम रही है. ऐसे में वे राजा जी पार्क इलाके में एक ढाबे पर खाना खाते हुई नजर आयी. लेकिन मीडिया से उन्होंने दूरी बनाये रखी.

ढाबे पर खाना खाने के बाद वे लंगूरों को खाना खिलाते हुए भी दिखी. उनके साथ उनके साथी जो लोग आये हुए थे उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया. आपको बता दें ऋषिकेश बॉलीवुड कलाकारों का आना जाना लगा रहता है फिल्म शूटिंग के सिलसिले में और घूमने के उद्देश्य से. कोई योग करने आता है तो कोई संत महात्मा से आशीर्वाद लेने. हाल ही में सोनाली कोक के विज्ञापन में भी नजर आयी थी सलमान खान के साथ. अब वे शूटिंग के सिलसिले में आयी हैं या घूमने यह नहीं बताया. बहरहाल वे प्रकर्ति के बीच अपना समय ब्यतीत कर रही हैं.

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English