ऋषिकेश : आबकारी टीम की छापेमारी, 3 जगहों से 2 गिरफ्तार 1 फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरुवार को यानी दिनांक 22 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्तौ के कब्जे से कुल 80 बियर 42 पाउच माल्टा देशी शराब, 50 पव्वे एवं 8 अधधे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पहली कार्रवाई शिवाजी नगर में की गई। जहां से शैलेश पटेल पुत्र कनक राम को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया तथा आईडीपीएल जे जे ग्लास के सामने पवन पुत्र जय सिंह को भी अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए श्यामपुर स्थित ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। रेस्टोरेंट संचालक आबकारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर भी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English