ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में दिनांक 12 सितंबर 2026 को मंशा देवी गुमानीवाला, आदि संदिग्ध स्थानों में दबिश दी गई. दबिश के दौरान मंशा देवी स्थित अभियुक्त सोहन सिंह पुत्र कर्नल सिंह निवासी मंशा देवी गुमानीवाला के घर से 20 लीटर अवेध कच्ची शराब बरामद हुई. अभियुक्त रोहित पोखरियाल पुत्र रघुराज निवासी गडी मयचक् श्यामपुर की दुकान से 38पाउच माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब+10 पव्वा बरामद हुई। दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 60 आबकारी  अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल, व आबकारी सिपाही रेशमा चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English