ऋषिकेश आबकारी टीम ने स्कूटर वाला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  :  जंगलात चौकी के पास तड़के सुबह पुनः एक शराब तस्करों ने स्कूटरों का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी करने का प्रयास किया। आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने स्कूटर पर लदे बैग ले जाते हुए देखा गया। आबकारी टीम के स्टाफ अर्जुन सिंह एवं आशीष चौहान द्वारा  मोटरसाइकिल से चुपके से शराब तस्करों का पीछा किया गया। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर,  टीम ने स्कूटर को गुमानीवाला निकट शिवा पैलेस ऋषिकेश के पास घेरकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त करने में कामयाब रही। मौके पर अभियुक्त अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार निवासी – गणेश विहार नेहरू कॉलोनी देहरादून व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल अभियान ने आबकारी टीम की रणनीतिक योजना और त्वरित प्रतिक्रिया को प्रदर्शित किया ।
सूत्रों से संकेत मिलता है कि अवैध शराब तस्कर तस्करी के लिए ट्रकों, टेम्पो या कारों के बजाय स्कूटरों का अधिकाधिक उपयोग कर रहे हैं।गौरतलब है कि कल शाम दिनांक 2 अप्रैल को भी आबकारी विभाग ने एक स्कूटी में डेढ़ पेटी शराब ले जाते हुए तस्कर को मय स्कूटी गिरफ्तार किया गया था।स्कूटरों की मदद से कम मात्रा में शराब की तस्करी तेजी से और कम ध्यान आकर्षित किए बिना की जा सकती है। हालांकि, आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम के ऑपरेशन ने तस्करी की इस आधुनिक तरकीब को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा फिलहाल दोपहिया स्कूटर संख्या  UK07HC-8439 से जब्त की गई अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 02 कपड़ों के बैग से 144 पव्वे इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई है । शराब एवं वाहन का अनुमानित बाजारी मूल्य लगभग 150000 /-(एक लाख पचास हजार रुपए)है . मौके पर दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
ALSO READ:  देहरादून  :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने   भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

Related Articles

हिन्दी English