ऋषिकेश : IDPL क्षेत्र में घुसा हाथी, मचा हड़कंप, वन विभाग सतर्क…(वीडियो देखिये)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हाथी देखिये इस वीडियो में-

ऋषिकेश : रविवार को सुबह सुबह IDPL क्षेत्र में एक हाथी घुस आया. लोग सुबह के समय मॉर्निंग वाक् के लिए निकले ही थे उसी दौरान हाथी IDPL मैदान से मुख्य सड़क पर आ गया. सुबह के समय लगभग 5 और 5:30 बजे के बीच की बात है.

ALSO READ:  UK : ढालवाला, 14 बीघा के लोग पानी के बिलों से परेशान, हुई बैठक, सौंपा ज्ञापन

वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. तुरंत लोग अपने मोबाइल से दूरी बनाकर तस्वीरें लेने लग गए. वहीँ सुबह सुबह विशाल हाथी को देखकर हर कोई हैरान था. आपको बता दें इस क्षेत्र में कई बार हाथी आ चुका है लेकिन इस बार उजाला होने के बाद दिखा अधिकतर रात में दिखाई देता था. एक दांत वाला हाथी अक्सर रिहायसी इलाके में दिखाई देता है. गनीमत रही इसने कभी आम आदमी पर हमला नहीं किया. लोगों ने तस्वीरें लेकर वीडियो वायरल कर दिया. वहीँ वन विभाग के आने से पहले ही हाथी वहां से अपनी मस्त चल के साथ निकल चुका था.

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English