ऋषिकेश : इकोब्रिक्स से बनेगा ऋषिकेश कचरा मुक्त…! सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के विद्यार्थियों द्वारा कुल 599 इकोब्रिक्स का निर्माण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चतुर्थ इको ब्रिक बनाओ अभियान एवं प्रतियोगिता 2023 के अंतर्गत ऋषिकेश नगर निगम के सभी 40 वार्डों के लगभग 100 विद्यालय और 25000 विद्यार्थी एवं नागरिकों इसमें सहयोग कर रहे हैं। इसके अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के विद्यार्थियों द्वारा कुल 599 इकोब्रिक्स का निर्माण किया गया जिसका वजन लगभग 117 किलोग्राम है प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा सहयोग किया गया । आज सभी इकोब्रिक्स अभियान समन्वयकगण हेमंत गुप्ता एवं अरविंद चतुर्वेदी को विद्यालय प्रधानाचार्य उमाकांत पन्त एवं उपप्रधानाचार्य सतीश चौहान की उपस्थिति में प्रदान कर दी गई।

ALSO READ:  UK : हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की बिक्री आंकड़ा 6 करोड़ के पार

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि इको ब्रिक अभियान एवं प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश शहर को कचरा मुक्त बनाना है जिसमें कचरे को छोटी-छोटी प्लास्टिक की बोतलों में जमा किया जाता है इनसे दीवार, इमारतें, चबूतरे व बेंच बनाई जाएंगी जो की कचरा प्रबंधन का एक बहुत आधुनिक तरीका है। इस अवसर पर विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी, राजकुमार यादव, नंदकिशोर भट्ट ,संदीप कुमार ,अनिल भण्डारी,राजेश शर्मा , मनोरमा शर्मा, रजनी गर्ग आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English