ऋषिकेश : कृष्णा नगर में “कांग्रेस” में शामिल हुए ‘आम आदमी पार्टी’ के दर्जनों कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस ने दिया आम आदमी को बड़ा झटका. आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं व कृष्णा नगर कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने डॉ० बी० एन० तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की आज सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने आम आदमी पार्टी से आए हुए कार्यकर्ताओं का मालाएं पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई, कार्यक्रम में रमोला ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. अब बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। रमोला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 14 फरवरी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दिन रात कार्य करना है और ऋषिकेश विधानसभा में जीत सुनिश्चित करनी है। रमोल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है। क्षेत्र की जनता जाग चुकी है अब वह निष्क्रिय विधायक को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर ऋषिकेश में कांग्रेस को विजय बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे। डॉ० बी० एन० तिवारी ने कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगो की साथ क्षेत्रीय विधायक द्वारा अनदेखी होती आ रही है पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। भाजपा के प्रोटोकॉल विधायक ने 15 सालों के दौरान क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। और अब जनता ऋषिकेश को भाजपा मुक्त करने जा रही है। तिवारी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है ,और सत्ता का बंदरबांट किया है। आम आदमी से कांग्रेस में आए कार्यकर्ता ने एक सुर में कहा कि विधानसभा में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हार रही है आम आदमी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है, आप पार्टी में कार्यकर्ताओं को शोषण किया जाता है वहां छोटे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व से खफा है। कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को भारी मतों से जिताने का आवाहन किया।

ALSO READ:  UK :राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में अंगदाताओं के परिजनों को किया सम्मानित, अंगदान को बताया मानवता का सबसे बड़ा दान

सदस्यता लेने वालों डॉ० बी० एन० तिवारी, जिला कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार भट्ट, ग्राम उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य रघुवीर वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू कुमार, जय प्रकाश आदि लोगों ने ग्रहण की।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में IDPL इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Related Articles

हिन्दी English