ऋषिकेश  : जिलाधिकारी  सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : जिलाधिकारी  सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते स्वास्थ्य  परीक्षण करा रहे यात्रियों का हाल जाना तथा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता की था उनका हालचाल जाना। यात्रियों को पंजीकरण काउंटर खुलने तक प्रशासन द्वारा की गई ठहरने की व्यवस्था हेतु बनाए गए स्थल पर जाने का अनुरोध किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो यात्री पहले ट्रांजिट कैंप पंहुचे हैं, उनका पहले रजिस्ट्रेशन किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों हेतु लगाये गए वाटर कूलर का भी निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार  सहित पुलिस के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English