ऋषिकेश : दिल्ली निवासी युवक डूबा गंगा नदी में, SDRF जुटी सर्च अभियान में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को 3 दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवीन्द्र सिंह सजवाण के मुताबिक़ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए युवक ऋषिकेश स्थित गंगा नदी में स्थित सच्चा धाम हिल्टॉन रैपिड पर नहा रहे थे. जिसमें दिल्ली निवासी शिवराम घोष पुत्र दिवाकर चंद्र घोष नहाते समय अचानक गंगा नदी की लहरों में ओझल हो गया. दोस्तों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी वह कहीं दिखाई नहीं दिया. दोस्तों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जिस सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ ढालवाला की टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए स्थान पर सर्चिंग की गई। एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा संभावित स्थानों पर डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया गया. परंतु डूबे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया. टीम द्वारा सर्चिंग जारी है। डूबे व्यक्ति की सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस को दी. जिस आधार पर टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक की गई राफ्ट के द्वारा लेकिन अभी कुछ सुराग नहीं लग पाया. लापता युवक के परिजन भी पहुंच चुके है.

Related Articles

हिन्दी English