ऋषिकेश : कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण जाटव का कांग्रेस पार्टी से जिम्मेदारी मिलने के बाद हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : युवा नेता और कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण जाटव का ऋषिकेश में स्वागत किया गया. दरअसल, प्रवीण जाटव पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जयपाल जाटव के सुपुत्र हैं. जयपाल जाटव कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे और हरीश रावत के काफी नजदीकी लोगों में से एक थे. ऐसे में उनके सुपुत्र प्रवीण जाटव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है पार्टी द्वारा. वहीँ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और विस्तार करने के मद्देनजर कई लोगों को संगठन में जगह दी गयी है. ऐसे में युवा नेता के तौर पर प्रवीण जाटव को पार्टी ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी से नवाजा है. वहीँ इस दौरान प्रवीण जाटव ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी कांग्रेस पार्टी के द्वारा उसको वह समर्पित भाव से निभाएंगे साथ ही अपने समाज के लिए काम करेंगे. स्वागत के बाद प्रवीण जाटव ने सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया.

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

वहीँ इस दौरान राम झूला गाइड एसोसिएशन और राम झूला टेंपो यूनियन और लघु व्यापारी, आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, बच्चन सिंह, जतिन जाट, राजेंद्र पाल, विकास तेगवाल और सुमित नेगी, श्रीनिवास, मंजू सिंह, धनी राणा, जितेंद्र राजपूत, देवेंद्र मंडल, शिशुपाल नेगी, सुधीर पांडे, नवरत्न सिंह आदि लोग रहे मौजूद.

Related Articles

हिन्दी English