ऋषिकेश : कल CM योगी आयेंगे अपने गाँव पंचूर

इससे पहले योगी अपने गाँव आते रहे हैं कायक्रमों में, शुक्रवार को गाँव में ही रहेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने गाँव पंचूर आयेंगे. उनका कार्यक्रम लगा हुआ है. स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है तैयारियों में. वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. ग्रामीण खुश हैं उनके आने की खबर सुनकर. यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर है योगी आदित्यनाथ का गाँव. यहाँ पर जनता इंटर कॉलेज चम कोट्खाल में कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ ने यहाँ तक ९वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण की है. इसलिए यह भाव्नात्मतक रूप से महत्वपूर्ण दौरा है. SDM चतर सिंह के मुताबिक़ विथ्यानी और यमकेश्वर में हेलीपैड तैयार हनी. कायर्क्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. आपको बता दें इससे पहले भी वे अपने गाँव आ चुके हैं. उनकी भतीजी की शादी के समय भी वे गाँव पहुंचे थे.

Related Articles

हिन्दी English